Move to Jagran APP

कचरा प्रबंधन का ग्लोबल टेंडर जल्द

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को लेकर निगम को अतिरिक्त तनाव से मुक्ति मिलनेवाली

By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 01:10 AM (IST)
कचरा प्रबंधन का ग्लोबल टेंडर जल्द

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को लेकर निगम को अतिरिक्त तनाव से मुक्ति मिलनेवाली है। ग्लोबल टेंडर निकालने का रास्ता साफ हो गया है।

loksabha election banner

कंसल्टेंट जिंफ्रा ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) बनाकर नगर निगम प्रशासन को पब्लिकेशन ड्राफ्ट दे दिया है। नगर निगम प्रशासन आरएफपी का अध्ययन कर रहा है। इसके बाद ऑनलाइन टेंडर निकालेगा। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि जनवरी तक टेंडर फाइनल हो जाएगा। और टेंडर के माध्यम से चयनित कंपनी को कार्यादेश दे दिया जाएगा। निगम क्षेत्रों में गंदगी की बहुत अधिक समस्या है। करीब 1600 महिलाएं व पुरुष मजदूरों के लगे रहने के बावजूद सफाई की उत्तम व्यवस्था नहीं दिख रही है। शहर की साफ-सफाई व संसाधनों की लचर व्यवस्था के कारण निगम की आलोचना होती रही है। निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन ने सफाई मामले को गंभीरता से लिया है। सफाई प्राथमिकता है। इस दिशा में सक्रिय प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.