हमारी अस्मिता से जुड़ी है हिंदी
रांची : एसबीआइ के प्रशासनिक कार्यालय में राजभाषा माह के समापन पर पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। सितंबर
रांची : एसबीआइ के प्रशासनिक कार्यालय में राजभाषा माह के समापन पर पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। सितंबर में प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उपमहाप्रबंधक दुष्मंत कुमार पंडा ने अध्यक्षता की। कहा, भाषा का संबंध भावना से होती है। भाषा गौरवशाली होती है। बोलने और उसके प्रयोग से खुद गर्व होता है। हिंदी हमारी अस्मिता से जुड़ी है। हमें अपने रोज के कार्यो में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
बताया कि बैंक की ओर से सात हिंदी प्रतियोगिताएं की गई। सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर 45 विजेताओं को प्रमाणपत्र और पारितोषिक दिया गया। समारोह का संचालक उपप्रबंधक श्रीराम हेंब्रम ने किया। मौके पर सुधाकर देव, मनोज कुमार सिन्हा, ओपी सिन्हा, मोहन राम आदि मौजूद थे।