Move to Jagran APP

वार्डो के गठन और परिसीमन की समय-सीमा तय

By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 01:48 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 01:48 AM (IST)
वार्डो के गठन और परिसीमन की समय-सीमा तय

रांची : धनबाद और देवघर नगर निगम सहित राज्य के आठ शहरी निकायों में अप्रैल-मई में चुनाव होंगे। चुनाव महापौर/अध्यक्ष और उप महापौर/उपाध्यक्ष के आठ-आठ तथा वार्ड पार्षदों के 224 पदों के लिए होंगे। चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित निकायों के वार्डो के गठन और परिसीमन को अंतिम रूप देने के लिए तिथि मुकर्रर कर दी है। आयोग ने इस बाबत उपायुक्तों को पत्र भेजकर जिलों में चुनाव कोषांग गठित करने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

आयोग के निर्देशानुसार नगर निकायों का चुनाव 2011 की जनसंख्या के आधार पर होगा। झारखंड गजट में प्रकाशित परिसीमन के तय फार्मूले की बात करें तो धनबाद नगर निगम में वार्डो की स्थिति ज्यों की त्यों यानी 55 की 55 रहेगी। देवघर नगर निगम में वार्डो की संख्या 35 से बढ़कर 36 हो जाएगी। परिसीमन के बाद राज्य के कई निकाय जहां नगर पंचायत से नगर परिषद में तब्दील हो जाएंगे, वहीं कुछ नगर निगम की श्रेणी में भी आ जाएंगे।

निकाय आबादी वार्डो की संख्या

वर्तमान संभावित

धनबाद 1162472 55 55

देवघर 203123 35 36

चक्रधरपुर 56531 24 23

चास 141640 30 34

झुमरी तिलैया 87867 26 28

कोडरमा 24633 12 15

विश्रामपुर 42925 16 21

मझिआंव 18349 10 12

वार्डो के गठन व परिसीमन की समय-सीमा तय

कार्यक्रम निर्धारित तिथि

प्रारूप की तैयारी 30 सितंबर 14

प्रारूप का प्रकाशन 01-15अक्टूबर

आपत्ति एवं सुझाव 30 अक्टूबर 14

आयोग से अनुमोदन 07 नवंबर 14

प्रारूप का प्रकाशन 10 नवंबर 14


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.