पुल की रेलिंग से टकराई कार, एक की मौत
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 07:44 PM (IST)
ओरमांझी : ओरमांझी थानांतर्गत डोमा पुल के पास बुधवार की रात लगभग 10 बजे हुई कार दुर्घटना में 50 वर्षीय श्यामाकांत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार श्यामाकांत सिंह चतरा के हंटरगंज से रांची लौट रहे थे। ओरमांझी थाना से आगे डोमा पुल के पास उनकी निसान कार ने संतुलन खो दिया और पुल की रेलिंग में ठोकर मार दी। गाड़ी में दो लोग श्यामाकांत और गाड़ी का चालक था। दुर्घटना में श्यामाकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें