हेमंत सरकार चलाने में अक्षम : मुंडा
By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 01:55 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 01:55 AM (IST)
रांची : नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अक्षम करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक दो मंत्रियों सुरेश पासवान और हाजी हुसैन अंसारी की बर्खास्तगी का मसला उन्होंने अब तक लटका कर रखा है। वे खुद फैसला नहीं ले सकते और सहयोगी दलों की सहमति के इंतजार में हैं। हेमंत सोरेन के कारण राज्य में प्रशासनिक कुव्यवस्था फैल रही है।
कई वरीय पदाधिकारियों को कम महत्व के पद दिए जा रहे हैं और जूनियर पदाधिकारियों को इसलिए महत्व मिल रहा है क्योंकि वे मंत्रियों की हां में हां मिलते हैं। मुख्यमंत्री भ्रष्ट कनीय अधिकारियों के दबाव में प्रतिकूल फैसला लेते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें