Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष के सम्मेलन को लेकर तेज हुआ बैठकों का दौर

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 03:37 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 10:21 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष के सम्मेलन को लेकर तेज हुआ बैठकों का दौर

रांची : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रदेश भाजपा में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में तैयारियों को लेकर रविवार को प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों ने रणनीति तय की। महानगर भाजपा ने अलग से बैठक कर पदाधिकारियों को टास्क सौंपे।

loksabha election banner

शाह आठ सितंबर को कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, नेता विधायक दल अर्जुन मुंडा, महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। तय किया गया कि दो सितंबर को राज्य के सभी जिलों में जिला इकाई की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पदाधिकारियों को कार्यकर्ता सम्मेलन की महत्ता बताते हुए उन्हें उनकी जवाबदेही से अवगत कराया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने बताया कि जिलों में होने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे। इन बैठकों में प्रदेश के नेता भी शिरकत करेंगे।

---

भव्य स्वागत करेगी महानगर भाजपा

रांची : रांची महानगर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन पर रांची महानगर भाजपा उनका भव्य स्वागत करेगी। प्रत्येक मंडल से 1500-2000 कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे, जबकि महानगर के 20-25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। लिहाजा महानगर के हर मोर्चा के कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं।

--------------------

प्रभारियों का मनोनयन

मंच व्यवस्था - मनोज मिश्रा, नंद किशोर अरोड़ा

नगर सज्जा - सुनील शर्मा

कार्यक्रम स्थल व्यवस्था - राकेश शर्मा, महेंद्र जायसवाल, स्वामी देवेंद्र प्रकाश

मीडिया व्यवस्था - बजरंग वर्मा, कन्हैया झा, के के गुप्ता,

पंजीयन - प्रेम मित्तल, पूनम देवी, बलराम प्रसाद, जनार्दन शाह, कुमार निकेत सिन्हा, अनु लकड़ा, अनिता उरांव, संजय, पंकज, रंजय ओझा

सुरक्षा व्यवस्था - सुबोध सिंह गुड्डू, वीरेंद्र प्रसाद, पंकज वर्मा

भोजन व्यवस्था - धर्मेद्र राज, हरविंदर सिंह वेदी, देवेंद्र शर्मा

परंपरागत नृत्य - मदन सिंह, महेंद्र खलखो, मुन्ना जायसवाल,

आवास व्यवस्था - लक्ष्मीचंद दीक्षित, अरूणचंद गुप्ता,

जल एवं सफाई व्यवस्था - मेयर आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय

सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत - संजय सेठ

महिलाओं द्वारा स्वागत - उषा पांडेय, सुनीता देवी, मालती सिंह, शोभा सिंह, सुजाता कच्छप।

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.