Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए डॉ. रामदयाल मुंडा

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 10:15 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ. रामदयाल मुंडा

पिस्कानगड़ी : नगड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख के कार्यालय में शिक्षाविद व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद अहमद ने की। मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ. मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में प्रखंड प्रमुख दशा मुंडा ने कहा कि उनकी झारखंड को दशा और दिशा दिखाने में अहम भूमिका थी। उन्होंने झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा दिया, जिससे वर्तमान युवाओं को रोजगार के क्षेत्र मे सुविधा हो रही है। उन्होंने रामदयाल मुंडा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर नगड़ी बीडीओ विजय केरकेट्टा, कुर्बान अंसारी, प्रो. प्रेमसागर केसरी, अनीस अंसारी, महेश कुमार शर्मा, माहिर अंसारी, मंजूर अंसारी, अब्दुल कुदूस आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.