Move to Jagran APP

घर के विवाद में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 09:10 PM (IST)
घर के विवाद में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर में मारपीट के एक मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक तरफ से लड़की ने जहां छेड़खानी का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। इस घटना के पीछे घर से संबंधित विवाद बताया जा रहा है।

loksabha election banner

पहली प्राथमिकी में लड़की ने अपने चाचा संजय टोप्पो पर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़खानी, अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है और बताया है कि संजय 17 साल जेल की सजा काटने के बाद वापस आए हैं और उनलोगों को परेशान कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर से संजय टोप्पो ने जबरन घर पर कब्जा करने का आरोप लड़की व लड़की के फुआ तथा फूफा पर लगाया है। विरोध करने पर उनकी पत्नी व उनसे मारपीट तथा दु‌र्व्यवहार की शिकायत की है। सुखदेवनगर पुलिस दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.