बेड़ो-लापुंग से मोदी की सभा में शामिल हुए सैकड़ों
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 06:54 PM (IST)
बेड़ो : बेड़ो व लापुंग प्रखंड के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष यमुना सिंह व दुखहरण सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने गुरुवार को अलग-अलग वाहनों से रांची गए। बेड़ो मंडल कार्यालय से भाजपा नेता राकेश भगत, जगरनाथ भगत, अनिल उराव, जगरनाथ उराव, धनंजय सिंह, राजीव रंजन अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग गांवों से भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलिया बसों व छोटे वाहनों से रवाना हुए। इधर, लापुंग भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुखहरण सिंह, नंदलाल साहू, प्रकाश गुप्ता, शिव नारायण वर्मा, पारसनाथ बड़ाईक, प्रेम साहू, जोधन नायक, बसंत ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए गाव-गाव से एकजुट होकर लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें