जियासोवा का मानसून सावन मिलन कल
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 03:13 PM (IST)
रांची : झारखंड आइएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जियासोवा) का मानसून सावन मिलन 2014 का कार्यक्रम होटल अशोका में 23 अगस्त को होगा। कार्यक्रम 4.30 बजे अपराह्न से होगा। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत व सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की पत्नियां व महिला आइएएस अधिकारी भाग लेंगीं। इस दौरान कई मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संगीत, ग्रुप डांस, गरबा, डांडिया जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें