समाहरणालय में पसरा रहा सन्नाटा
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 01:17 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 01:17 AM (IST)
रांची : बंदी के कारण समाहरणालय में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बंद में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकतर पदाधिकारियों की ड्यूटी चान्हो सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई थी। पदाधिकारी के नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। उनका काम नहीं हो सका। कार्यालय में कर्मचारी भी कम थे। बंदी के कारण कर्मचारी भी देरी से समाहरणालय में पहुंचे। यही स्थिति शुक्रवार को भी रहने की उम्मीद है। बंद की वजह से कार्यालय में दोबारा कामकाज प्रभावित रह सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें