विरोध-प्रदर्शन स्थगित
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 01:09 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 01:09 AM (IST)
रांची : झारखंड राज्य अवर शिक्षा सेवा संघ द्वारा नियमावली 2014 के खिलाफ शुक्रवार से होने वाली छह दिवसीय विरोध-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। संघ के सदस्यों ने नियमावली के खिलाफ विधानसभा के समक्ष बिरसा चौक पर विरोध-प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया था। मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव के साथ वार्ता के दौरान मिले आश्वासन के बाद संघ के सदस्यों ने उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में राम प्रसाद महतो, अध्यक्ष डॉ. शेख असीम, विनोद कुमार तिवारी, जयप्रकाश शर्मा, रामाशीष पंडित, हकीमुद्दीन आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें