Move to Jagran APP

महंगाई से बचने की दौड़ में धौनी भी शामिल

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 12:59 AM (IST)
महंगाई से बचने की दौड़ में धौनी भी शामिल

रांची : महंगाई से हर कोई त्रस्त है, चाहे झारखंड के सबसे बड़े करदाता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ही क्यों न हों। उन्होंने भी रजिस्ट्री दर में वृद्धि से पहले अपने अपार्टमेंट की रजिस्ट्री करा ली।

loksabha election banner

झारखंड में 1 अगस्त से रजिस्ट्री की बढ़ी दर लागू हो जाएगी। रजिस्ट्री की दर में औसतन 15-30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसलिए लोग उससे पहले ही रजिस्ट्री करा रहे हैं। धौनी ने भी गुरुवार को 17,271 वर्गफीट व्यवसायिक जगह की रजिस्ट्री कराई। कमीशन पर रजिस्ट्री उनके घर पर हुई। मुख्य रजिस्ट्री कार्यालय के रजिस्ट्रार संतोष कुमार ने उनके घर जाकर रजिस्ट्री की। धौनी के पिता पान सिंह ने इस जगह की पावर ऑफ अटार्नी ली थी। रजिस्ट्री पिस्कामोड़ के समीप हेहल मौजा में आस्था रीजेंसी के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में 7,271 वर्गफीट के लिए हुई। इसके लिए उन्होंने 24 लाख रुपये का स्टांप दिया है। 10,000 वर्गफीट जगह की एक और रजिस्ट्री हुई। इसके लिए 32 लाख रुपये का स्टांप दिया गया। दोनों के लिए कुल मिलाकर सरकारी फीस के रूप में 56 लाख रुपये दिए गए। रजिस्ट्री तीन अलग-अलग डीड में कराई गई। इसमें आवासीय फ्लैट भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने पर महेंद्र सिंह धौनी को आस्था रीजेंसी ने करीब पांच वर्ष पूर्व यह जगह गिफ्ट में दी थी। बाइक के प्रति धौनी की दीवानगी को देखते हुए एक कंपनी ने उन्हें बाइक का शोरूम खोलने का प्रस्ताव दिया। इस पर धौनी ने सहमति जताई थी। शोरूम का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने जून माह में रांची नगर निगम से डीप बोरिंग की अनुमति भी ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.