Move to Jagran APP

नगर निगम को वेतन मद में मिले 7.15 करोड़

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 12:59 AM (IST)
नगर निगम को वेतन मद में मिले 7.15 करोड़

रांची : नगर विकास विभाग ने नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों के वेतन मद में करोड़ों रुपये आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में वेतन मद में देय कुल 70 प्रतिशत राशि 12.51 करोड़ रुपये के एवज में 40 प्रतिशत (7.15 करोड़) रुपये ऋण के रूप में आवंटन की स्वीकृति दी गई है।

loksabha election banner

नगर विकास विभाग ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2013-14 में गैर योजना मद से रांची, धनबाद व देवघर नगर निगम को आवंटन दिया है। तीनों नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों के कुल वेतन का 70 प्रतिशत राशि विभाग को देना होता है। इनमें 40 प्रतिशत ऋण के रूप में व 30 प्रतिशत अनुदान के रूप में।

रांची नगर निगम को 4.54 रुपये, धनबाद नगर निगम को 1.31 करोड़ रुपये व देवघर नगर निगम को 1.28 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस राशि से रांची नगर निगम के 589, धनबाद नगर निगम के 229 व देवघर नगर निगम के 155 स्थायी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए संघ ने लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.