घरेलू विवाद में एक ही परिवार छह घायल
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 04:55 PM (IST)
बुढ़मू : घरेलू विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों में रघुवीर प्रसाद, सुमित कुमार, सोनू कुमार, महिला उमेश्वरी देवी, राखी देवी व रीमा देवी शामिल हैं। इसमें गंभीर रूप से घायल रघुवीर प्रसाद को रिम्स रेफर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उमेश्वरी देवी ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी कि उसका पुत्र शंभु प्रसाद असमाजिक तत्वों के सहयोग से उसे जान मारने के प्रयास में है। साथ ही शंभु और रघुवीर उसे डायन कहकर हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं। मारपीट भी करते हैं। यह सब जमीन हड़पने की नीयत से की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें