देवकुमार धान का पुलता फूंका
रातू : कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को आशीर्वाद गार्डेन में आयोजित आगामी विस चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की गई। इसमें अल्पसंख्यक प्रत्याशी बनाने की माग को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि कार्यक्रम की जानकारी अल्पसंख्यकों को नहीं दी गई। रायसुमारी का बहिष्कार कर सभी काठीटाड चौक पहुंचे और पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष देव कुमार धान का पुतला दहन की और नारेबाजी की। पार्टी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमपी के विधायक राजवर्धन सिंह को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। इसमें आगामी विस चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन के लिए था। पर्यवेक्षक जैसे ही वहां पहुंचे अल्पसंख्यकों ने विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस संबंध में देवकुमार धान ने कहा कि मेरे उपर लगाया गया आरोप गलत है। रायसुमारी की सूचना सभी को दी गई थी। लेकिन लोग फार्म लेकर प्रत्याशी के लिए दावेदारी नहीं की। टिकट केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।
----
पुतला दहन
पिस्कानगड़ी : काग्रेस पर्यवेक्षक और रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष देवकुमार धान का रविवार की शाम नगड़ी चौक पर पुतला दहन किया गया। इसका नेतृत्व जेयारत हुसैन अंसारी, ऐनुल हक और आमया के इमरान अंसारी कर रहे थे। पुतला दहन में आफताब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जुल्फान, जसीम, नसीम, जावेद, मुर्सिद, मकबुल आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
---------