Move to Jagran APP

आपदा से बचाव की कवायद

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 01:01 AM (IST)
आपदा से बचाव की कवायद

रांची : युनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के तत्वावधान में जुलाई के आखिर से आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसे आरंभ करने से पूर्व कार्यालय के लिए जगह की तालाश की जा रही है। यूएनडीपी के रांची केंद्र के समन्वयक दिलीप कुमार ने मंगलवार को रांची नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की। उन्हें अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उनसे काम-काज के लिए जगह की मांग की। रांची नगर निगम को अभियान को सफल बनाने में यूएनडीपी की टीम को सहयोग करने को कहा गया है। सीईओ ने कहा, निगम में जगह नहीं है। निगम सभागार है भी तो वहां बैठकें होती रहती हैं।उन्होंने एटीआइ में ही जगह की तालाश करने की सलाह दी। प्रतिनिधि को भरोसा दिया कि निगम अभियान में हर संभव मदद करेगा। दिलीप कुमार ने बताया कि अभियान के लिए राज्यों के विभिन्न शहरों का चयन किया गया है। इनमें झारखंड का रांची शहर शामिल है। यह पहला अवसर है, जब रांची जैसे शहर में तीन साल तक एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

जुलाई-2014 से 2017 तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों व इससे बचाव के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सर्वे करके रांची से कई आंकड़े जुटाए जाएंगे। निगम के सभी 55 वार्डो में अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई जाएगी।

---------

यह अभियान 2017 तक चलाया जाएगा। तीन साल तक एक टीम आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचाव के उपाय सुझाएगी।

- दिलीप कुमार, रांची समन्वयक, यूएनडीपी

--------

रांची शहर में आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन से बचाव संबंधी अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में निगम प्रशासन यूएनडीपी की टीम को हर संभव मदद करेगा।

- मनोज कुमार, सीईओ, रांची नगर निगम

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.