Move to Jagran APP

सुबह सात बजे से होगा मतदान

By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 11:05 PM (IST)
सुबह सात बजे से होगा मतदान

रांची : रांची संसदीय क्षेत्र के बूथों पर सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान होंगे। गुरुवार को 16,48,451 मतदाता मैदान में खड़े 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 1981 मतदान बूथों पर मतदान किए जाएंगे। इसमें छह बूथ सहायक बूथ के तौर पर होंगे। इस चुनाव में 15 हजार चुनाव कर्मी और पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। मतदान बूथों पर 6578 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 92 फीसद अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों की संख्या है। 193 बूथों को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसमें 164 बूथ शहरी क्षेत्र में मौजूद है।

loksabha election banner

----

कलस्टर से बूथ तक पैदल पहुंचेंगे कर्मी

चुनाव के दिन मतदान कर्मी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कलस्टर से बूथ तक पैदल ही जाएंगे। सुबह 5:30 बजे कर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोल करेंगे। प्रतिनिधियों को 6.15 बजे तक बूथों पर पहुंच जाना है। अन्यथा पीठासीन पदाधिकारी मॉक पोल करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। सुबह सात बजे बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम खूंटी के स्ट्रांग रूम में जमा होगा। वहीं रांची संसदीय क्षेत्र की ईवीएम पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में जमा होगा। मतदान के दौरान हर दो-दो घंटे पर मतदान की रिपोर्टिग जारी होगी।

---

बूथ पर मिलेंगे इपिक कार्ड व मतदाता पर्ची

मतदान के दिन भी सभी बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी बनी रहेगी, जिन मतदाताओं को मतदाता पर्ची और इपिक कार्ड नहीं मिला है, वह बीएलओ से संपर्क करके इपिक कार्ड व मतदाता पर्ची ले सकते हैं। 85 फीसद मतदाताओं को मतदाता पर्ची और 50 फीसद मतदाताओं को इपिक कार्ड मिला है। जिन मतदाता के पास इपिक कार्ड नहीं है, वह मतदाता पर्ची से भी मतदान कर सकते हैं। जिनके पास दोनों ही नहीं है। वह पासपोर्ट, पैनकार्ड, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य प्रमाण पत्र के माध्यम से अपना मतदान डाल सकते हैं।

----------

परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में संपर्क करें :

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की परेशानी और मतदाताओं की शिकायत हो तो वह जिला कंट्रोल रूम में संपर्क साध सकते हैं। दूरभाष संख्या 0651-2200281, 0651-2215855 पर फोन कर सकते हैं। साथ ही 100 नंबर पर भी डायल कर सकते हैं।

----

हर बूथ पर प्रशासन की होगी पैनी नजर :

हर बूथ पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। बूथों की वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा 269 माइक्रोऑब्जर्वर बूथों पर प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा हर बूथ पर पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी गश्ती करते दिखेंगे।

---

90 बूथों की होगी वेबकास्टिंग :

निर्वाचन आयोग बूथों की हरेक गतिविधियों को प्रसारित करेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय रांची संसदीय क्षेत्र के 90 बूथों की वेबकास्टिंग कराएगी। विशेषकर प्रखंडों में मौजूद बूथों की गतिविधियों को प्रसारित किया जाएगा। इन 90 बूथों में उन्हीं बूथों को शामिल किया गया है, जहां वेबकास्टिंग करने की सुविधा मौजूद होगी। इसमें अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर विशेष प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

---

सभी मतदान केंद्र धूम्रपान निषेध क्षेत्र होंगे :

मतदान के दौरान मतदाताओं का विशेष ख्याल रखा गया है। सभी मतदान केंद्रों को धूम्रपान निषेध क्षेत्र बनाया गया है। चाहे वह मतदाता हो या फिर मतदान कर्मी उनके धूम्रपान पर पूरी रोक होगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

---

1000 हथियार जमा कराए गए :

अब तक एक हजार हथियार भौतिक सत्यापन के दौरान जमा कराए गए हैं। 14 हथियार को बरामद किए गए हैं। 57 गोली, ग्रेनेड, डेटोनेटर, दो केन बम और प्रेसर कुकर बम को जब्त किया गया है। इस दौरान 14 लाख की राशि और 46 हजार नकली नोट बरामद किए गए हैं।

---

आचार संहिता उल्लंघन के 19 मामले :

आचार संहिता के अब तक 19 मामले आ चुके हैं। लगभग सभी बड़े दलों के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अधिकतर प्राथमिकी जिलाध्यक्षों पर हुई है।

----

19 कलेक्शन सेंटर बने पंडरा में

रांची बज्रगृह, पंडरा में पोल्ड ईवीएम और चुनाव संबंधित कागजात जमा किए जाएंगे। पोल्ड ईवीएम जमा करने के लिए कुल 19 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार टीम बनाई गई है। इस दौरान पीठासीन की रिपोर्टिग डायरी को भी पढ़ा जाएगा। गुरुवार को सभी कर्मियों को दो बजे तक पंडरा में पहुंच जाना है।

--------

मैदान में खड़े प्रत्याशी :

क्रम संख्या - प्रत्याशी का नाम - पार्टी

1. रामटहल चौधरी - भाजपा

2. सुबोधकांत सहाय - कांग्रेस

3. अमिताभ चौधरी - जेवीएम

4. सुदेश कुमार महतो - आजसू

5. बंधु तिर्की - तृणमूल कांग्रेस

6. अरशद अयूब - निर्दलीय

7. चिंतामणि महतो - निर्दलीय

8. राजेंद्र सिंह मुंडा - भाकपा (मा‌र्क्सवादी)

9. बहादुर उरांव - कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 'मा‌र्क्सवादी-लेनिनिस्ट' लिब्ररेशन

10. अंजनी कुमार पांडेय - निर्दलीय

11. अबुल हसन - बहुजन मूवमेंट बचाओ राष्ट्रीय आंदोलन

12. कफीलुर्रहमान - निर्दलीय

13. राम लाल महतो - एसयूसीआइ

14. युगेश्वर मररदीन - मानव मुक्ति मोर्चा

15. अमानुल्लाह - आम आदमी पार्टी

16. दुर्गा मुंडा - बसपा

17. कर्नल लाल जोतिंद्र देव - अखिल भारतीय झारखंड पार्टी

18. वीरेंद्र कुमार जायसवाल - निर्दलीय

19. रामपोदो महतो - निर्दलीय

20. विशेश्वर महतो - समता पार्टी

21. साजिया हैदर - निर्दलीय

22. थेदेयुस लकड़ा - निर्दलीय

23. मानसिंह मार्डी - झापा

24. सुरेश टोप्पो - झादिपा

25. बलराम कुमार बेदिया - निर्दलीय

26. अमित कुमार सिंह - निर्दलीय

27. विकास चंद्र शर्मा - भाकपा-माले

28. रंजीत महतो - बहुजन मुक्ति मोर्चा

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.