मांडू में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
मांडू : मांडू व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मन
मांडू : मांडू व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। वहीं कई शिक्षण संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय परिसर में उप प्रमुख कंचन कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डेन रेणु कुमारी, हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुबोध पासवान, वन परिसर कार्यालय में वनपाल संजय कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अशोक राम, थाना परिसर में थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक पतरस बरवा, स्वयं सेवी संस्था सपोर्ट प्रधान कार्यालय में सचिव भवानी शंकर गुप्ता, बुद्धा एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मांडू चटी पंचायत भवन में मुखिया फूलमति देवी, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सूर्यनारायण गुप्ता, इंदिरा गांधी श्रमिक इंटर महाविद्यालय में सचिव छोटेलाल साहू, इंदिरा गांधी श्रमिक महाविद्यालय में सचिव बिमल रेभेन, दिलीप सेंटरल एकेडमी में प्रधानाध्यापक एनएन डे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्यक्ष सुरेशचंद्र साहू, मांडूडीह पंचायत भवन में मुखिया लक्षमी देवी, हेसागढा पंचायत भवन व उमवि विद्यालय हेसागढा में मुखिया सूरजमुनि देवी, पुंडी पंचायत भवन में मुखिया रोपन देवी और झामुमो प्रधान कार्यालय में केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी।
स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति चिन्ह पर किया पुष्प अर्पित
मांडू के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित किया। मांडू बीडीओ जय कुमार राम, सीओ ललन कुमार, उपप्रमुख कंचन कुमारी, बीडब्ल्यूओ बिनोद सिन्हा, संतोष कुमार रवि, संजीव भारती समेत कई गण-मान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किया।