पतरातू में मारा गया चोटीकटवा !
पतरातू थर्मल : चोटी कटने को लेकर कई तरह की अफवाह फैली हुई है। इससे महिलाओं में क
पतरातू थर्मल : चोटी कटने को लेकर कई तरह की अफवाह फैली हुई है। इससे महिलाओं में काफी है। मंगलवार की सुबह नौ बजे कटिया निवासी रामेश्वर महतो की पत्नी 65 वर्षीया सावित्री देवी अपने कमरे में बाल झाड़ रही थी। इसी दौरान कंघी में एक साथ ढेर सारे बाल जमीन पर गिर गए। साथ में बाल काटने वाला कीड़ा भी बाल में उलझकर गिर गया। महिला के चिल्लाने पर कमरे में पहुंची उसकी बहू ने कीड़े को जमीन पर रखकर चप्पल से कुचल दिया। उन्होंने बताया कीड़ा बाल कुतर रहा था।
यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग कीड़े को देखने सावित्री देवी के घर पहुंचने लगे। कीड़े का डंक केकड़े के डंक के समान दिख रहा था। घटना के दूसरे दिन ग्रामीण महिलाओं ने इस घटना को दैवीय प्रकोप के रूप में मानते हुए गांव में विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद सैंकड़ों की संख्या में पीटीपीएस काली मंदिर के नजदीक पुतरिया नदी में जाकर कीड़े के साथ काटे गए बाल को विसर्जित कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने अपने घरों के आगे टोटके के रूप में तरह-तरह की वस्तुओं को टांग दिया है।