विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में हुआ झंडारोहण
गोला (रामगढ़) : गोला व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स
गोला (रामगढ़) : गोला व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी सरकारी, विभिन्न राजनीतिक पार्टी, स्कूल कॉलेजों समेत सामाजिक संस्था के कार्यालयों में तय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सीपीसी कॉलेज में झंडोत्तोलन किया। कॉलेज में अव्वल स्थान रखने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढि़या प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। गोला बीडीओ कार्यालय में प्रमुख जलेश्वर महतो, सीडीपीओ कार्यालय में बीडीओ श्रीमान मरांडी, तहशील कार्यालय में सीओ रितेश जायसवाल थाना परिसर में प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा, बीआरसी में बीईईओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी, आजसू कार्यालय में कुलदीप साव, बेटुल कलां पंचायत सचिवालय में मुखिया मुन्नी किशोर महतो, मगनपुर में दयानंद प्रसाद, चोकाद में रूपा देवी, संग्रामपुर में सीमा देवी, कुम्हरदगा में ललिता देवी, नावाडीह में रायमनी देवी, पुरबडीह में अखिलेश्वर महतो, सरगडीह में कपिलेश्वर महतो, बरियातु में सुबाला देवी, साडम में किरण देवी, सुतरी में लखीमनी देवी, हेंसापोडा में विशाल करमाली, रकुवा में सुरेश रजक, हुप्पु में आनंद कुमार महतो, चाडी में ताज बीबी, सोसोकलां में बजरंग कुमार महथा, बंदा में कुलदीप साव, किसान उच्च विद्यालय डभातु में प्रधानाध्यापक हरिराम प्रसाद, उउवि बेटुलकलां में प्रधानाध्यापक धजेश्वर महतो ने झंडा फहराया।