पंचायती राज व प्राथमिक शिक्षा को ले प्रमंडलीय सेमिनार
रामगढ़ : पंचायती राज में प्राथमिक शिक्षा की चुनौतियों पर शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार स्थानीय साहू धर्मशाला के प्रांगण में किया गया। सेमिनार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष्ज्ञ धीरज कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी चंद्रेश पंडित, प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी रहमत अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता व संचालन कृष्ण कांत सिंह ने की। इस दौरान पंचायती राज में शिक्षा पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौहाद्धपूर्ण समन्वय स्थापित कर शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया। साथ ही प्रमंडलीय शिक्षक संघ की चुनावी घोषणा किया गया। जिसमें असदुल्लाह को रामगढ़ प्रमंडलीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव राजेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सुमन को चुना गया। साथ ही कहा गया कि इस चुनाव के बाद सभी प्रमंडलीय पद पर चुनाव करा कर पद भरे जाएंगे। सेमिनार में श्री श्री रवि शंकर द्वारा सरकारी विद्यालयों पर दिए गए बयान की निंदा की। बैठक में मुख्य रूप से अवधेश कुमार साव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण मुंडा, प्रवक्ता प्रदीप रजक, प्रवीण कुमार, शिव प्रकाश, मो. हुसैन, विभूति प्रसाद, मदन कुमार, किशोरी प्रसाद, प्रभात कुमार, अशोक राज, निरंजन प्रसाद, अंदू महतो, बसंत कुमार, महेंद्र राम, विनोद राम, राम कुमार दुबे, सुरेंद्र गुप्ता आदि बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर