मतदाता जागरूकता व रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्राओं का उत्साह
रामगढ़ : इंटर महिला महाविद्यालय रामगढ़ में शनिवार को मतदाता जागरूकता सह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
रामगढ़ : इंटर महिला महाविद्यालय रामगढ़ में शनिवार को मतदाता जागरूकता सह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थान पाई। कार्यक्रम उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर जिला के उप समाहर्ता भूमि राजस्व सह बड़कागांव विधानसभा के निर्वाचित पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप समाहर्ता गोरांग महतो, शासी निकाय सचिव विमल बुधिया, प्रभारी प्राचार्य नौशाद अहमद, मनोज कुमार, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कंचन माला, सुरेश प्रसाद ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगोली की आकर्षक छवि व चित्र बनाकर मतदान की उपयोगिता को दर्शाया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं को दस ग्रुप में बांटा गया था। कार्यक्रम में मनोज कुमार ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सचिव बुधिया ने छात्राओं व व्याख्याताओं के कार्यक्रम के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से सभी को एकमत होने का अवसर प्रदान होता है। कार्यक्रम में प्रथम स्थान अंजली, रूमी, प्रवीण, पूजा, द्वितीय स्थान शीतल, प्रतुषा, मनीषा, प्रियंका कुमार व तृतीय स्थान सुमन, नीतू, अन्नु, कविता, पूजा, रेणुका, संध्या, सपना, रेखा, संगीता, सरीता, कोमल, राबिया, लक्ष्मी, सूमन, पुष्पा, रिया, अलका, नंदनी, नीतू, लक्ष्मी, ¨पकी आदि को अतिथियों ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. पूर्णकांत कुमार ने की। इस दौरान प्रो. रागीनी श्रीवास्तव, प्रो. पूनम ¨सह, प्रो. पणित कुमार, डॉ. एसके सिन्हा, प्रो. राजेश प्रसा, प्रो. प्रेमिना सहाय, अशोक शर्मा, प्रो. विनोद भारती, कृष्णा सोनी, प्रभास राठौर, रोहित वर्मज्ञ, गोपाल राम, दीपक, रंजीत, अनिल, लखन आदि मौजूद थे।