नाटक के माध्यम से नए मतदाताओं को किया जागरूक
दुलमी : निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को दुलमी बाजार टांड़ में नए एवं छुटे ह
दुलमी : निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को दुलमी बाजार टांड़ में नए एवं छुटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष पंजीकरण कराने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया गया। एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी रामगढ़ कला जत्था के कलाकारों द्वारा गीत- संगीत व प्रचार वाहन के माध्यम से दिया गया। नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि जिनकी उम्र 01,01,2017 को 18 वर्ष हो गया है। वह अपना नाम मतदाता सूची में आवश्यक दर्ज कराएं। यदि अब तक आप ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, तो एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान का लाभ उठाएं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष विशेष शिविर का आयोजन 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रज्ञा केन्द्र, सीएससी में भुगतान के आधार पर सुविधा उपलब्ध है साथ सभी प्रपत्र नि:शुल्क उपलब्ध है। नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में अशोक कुमार शर्मा, देवधारी करमाली, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, राजेश नायक, सुनील नायक, चन्द्रदीप करमाली, विनोद सिन्हा, मोहित नायक आदि ने महती भूमिका निभाई।