दो घरों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, हजारों का नुकसान
गिद्दी (रामगढ़) : टोंगी गांव में शॉर्ट सर्किट से नारायण मुंडा व वितन मुंडा के खपरैल घर में आग लग गई
गिद्दी (रामगढ़) : टोंगी गांव में शॉर्ट सर्किट से नारायण मुंडा व वितन मुंडा के खपरैल घर में आग लग गई। घटना रविवार की पूर्वाह्न ग्यारह बजे की है। परंतु दोनों घरों के सदस्यों के बाहर रहने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वितन मुंडा के घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी की पड़ोसी घर नारायण मुंडा के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से दोनों घरों में रखे गए बर्तन, बक्से में रखा कपड़ा, चावल व धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों घर में रखें हजारों का समान जलकर राख हो गया। वहीं मुखिया संध्या देवी ने डाड़ी अंचलाधिकारी से नारायण मुंडा व वितन मुंडा के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।