Move to Jagran APP

कुजू में शराब बंदी को ले बैठक

कुजू : शराब बंदी को लेकर क्षेत्र के रउता में रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 09:48 PM (IST)
कुजू में शराब बंदी को ले बैठक
कुजू में शराब बंदी को ले बैठक

कुजू : शराब बंदी को लेकर क्षेत्र के रउता में रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा रामगढ़ नगर परिषद महामंत्री मनोज गिरि, युवा नेता सुबोध कुमार साहू, सुनील कुमार साहू मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि लोगों को शराब पीने व बनाने पर रोक लगाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में घूम-घूमकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस संबंध में लिखित आवेदन कुजू ओपी को देते हुए सहयोग का आग्रह किया गया है। इधर सेवटा पंचायत के सभी गांवों में भी शराब बंदी को लेकर आगामी 30 अप्रैल को सघन अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण कई बर्बाद हुए हैं। अब शराब के कारण ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सुकेश्वर मुंडा व संचालन विक्की रजवार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रामचल मुंडा,शिवा रजवार, मिठु मुंडा, लक्ष्मण रजवार, जगदीश रजवार, संजय रजवार, बैजनाथ रजवार, दुखन मुंडा, युगेश मुंडा, विनोद मुंडा, प्यासो देवी, सविता देवी, पारो देवी, सोनमति देवी, कांति देवी, मंजू देवी, पानकी देवी, कुंती देवी, सावित्री देवी, सुखपति देवी, ¨टकू देवी, सुशीला देवी, मुखली देवी, सुषमा देवी, उत्तमा देवी, सरिता देवी, सुकरमणि देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी, वीणा देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.