शिविर में लोगों को दी गई कानून की जानकारी
रामगढ़ : स्थानीय गांधी चौक में रविवार को जिला विधिक संघ प्राधिकार रामगढ़ की ओर से विधिक जागरूकता शि
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 09:34 PM (IST)
रामगढ़ : स्थानीय गांधी चौक में रविवार को जिला विधिक संघ प्राधिकार रामगढ़ की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विधिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि विधि का ज्ञान लोगों को निडर बनाता है। गरीब व लाचार लोगों व महिलाओं को सरकार द्वारा सरकारी अधिवक्ता निश्शुल्क में उपलब्ध कराई जाती है। इससे उसके अधिकार का हनन होने से बचा जा सके। शिविर में लोगों को एमवी एक्ट, बाल मजदूरी, महिला उत्पीड़न आदि के निवारण के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर पैनल अधिवक्ता नौशाद अहमद, नौशाद आलम, देवकीनंद ¨सह, अमरनाथ बंका व अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें