परेज खदान में बाल-बाल बचा होलपेक आपरेटर
घाटो : सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्य के दौरान एक हालपेक आपरेटर बाल-बाल बचा। बताया जा
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:45 PM (IST)
घाटो : सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्य के दौरान एक हालपेक आपरेटर बाल-बाल बचा। बताया जाता है कि कोयले से लदे एक होलपेक (3596) खदान से कोयला लेकर कोल डंप जा रहा था। इसी क्रम में चढ़ाई के पास वाहन अनियंत्रित होकर होलरोड के किनारे बने ड्रेन में चला गया। इससे वाहन पलटने से बच गया। साथ ही आपरेटर महेश रजवार भी बाल-बाल बच गया। वहीं घटना में ड्रेन टूट गया। इस घटना को लेकर बीएमएस के परेज शाखा सचिव पप्पू दुबे ने कहा कि खदान में सर्वे ऑफ वाहन चलाने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। उक्त होलपेक भी सर्वे ऑफ है। प्रबंधन को इस प्रकार के वाहन को खदान में चलाने से बचना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें