1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की मांग
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार को झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले एक
पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार को झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसमें झामस के प्रखंड सह सचिव नरेश बड़ाईक, नागेश्वर मुंडा, प्रेमसागर महतो, सुलेन्द्र मुंडा, भुवनेश्वर बेदिया, किशोर कुमार रिखिआसन, मनोज मांझी, रामलाल महतो आदि नेताओं ने झारखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को गरीब विरोधी और स्थानीय लोगों के खिलाफ बताया। इसके पूर्व ब्लॉक मोड़ से जुलूस निकाला गया, जो पतरातू ब्लॉक पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां सभी झामस नेता व कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। धरना स्थल पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। धरना के अंत में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने, सीएनटी व एसपीटी एक्ट में बदलाव को खत्म करने, आरटीआई में संशोधन को खत्म करने, फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने, सहित 21 सूत्री मांग पत्र बीडीओ पतरातू को सौंपा गया जो झारखंड सरकार व भारत सरकार को सम्बोधित था।
मौके पर रूपा देवी, उर्वशी देवी, मालती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, सेवामति देवी, सन्मति देवी, सजी देवी सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।