Move to Jagran APP

शोकाकुल परिवार से मिले यशवंत सिन्हा

कुजू : क्षेत्र के दिगवार पारटांड़ निवासी भुनेश्वर महतो की शनिवार को सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रविव

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 08:50 PM (IST)
शोकाकुल परिवार से मिले यशवंत सिन्हा
शोकाकुल परिवार से मिले यशवंत सिन्हा

कुजू : क्षेत्र के दिगवार पारटांड़ निवासी भुनेश्वर महतो की शनिवार को सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रविवार को पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा कार्यकर्ताओं के साथ शोकाकुल परिवार से उनके आवास पर मिले। सिन्हा ने शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया। मौके पर उन्होंने स्व. भुनेश्वर महतो के ज्येष्ठ पुत्र पंकज कुशवाहा को सहायतार्थ 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं बीस सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने क्रियाकर्म के दिन एक ¨क्वटल आटा देने तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग की बात कही। बाद में सिन्हा भाजपा नगर परिषद महामंत्री मनोज गिरि के समीप आवास पहुंचे। यहां गिरि व अन्य समर्थकों ने कई स्थानीय समस्याएं रखीं। जिसका निदान शीघ्र ही करने का भरोसा दिलाया। इधर फोरलेन सड़क पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर सिन्हा ने प्रशासनिक व एनएचएआइ के अधिकारियों से हुई वार्ता की जानकारी दी। साथ ही फोरलेन के संभावित दुर्घटना स्थलों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चंद्र भौमिक, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश ¨सह, रंजीत पांडेय, डॉ. संजय ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, संजय सिन्हा, रतन प्रसाद साहू, चंद्रशेखर चौधरी, प्रकाश केशरी, शिवशंकर महतो, सुबोध साहू, विजय गिरि, दिवाकर गिरि, अमरेश गिरि, शशि गिरि, अनिल यादव, मनोज महतो, भागीरथ गिरि,चंदन कुशवाहा, तरुण गिरि आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.