जनता किसी की जागीर नहीं : विजय साहू
कुजू: जनता किसी की जागीर नहीं होती। विकास छोड़ केवल वोट के लिए लोगों का इस्तेमाल कुछ ही दिनों तक चल स
कुजू: जनता किसी की जागीर नहीं होती। विकास छोड़ केवल वोट के लिए लोगों का इस्तेमाल कुछ ही दिनों तक चल सकता है। उक्त बातें आजसू रामगढ़ जिलाध्यक्ष विजय साहू ने कही। वे रविवार को गुड़ीदोहर सांडी में पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कहा कि वर्षों वर्ष एक विशेष दल द्वारा क्षेत्र का नेतृत्व किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान समय में भी आमजन मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। आजसू गुड़ीदोहर को समस्त मूल सुविधाओं से लैस करेगी। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज महतो के समर्थन का आग्रह किया। वहीं जिला सचिव सह नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज महतो ने कहा कि जिस प्रकार मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में रामगढ़ ने विकास के मामले में अपनी पहचान बनाई है। आपकी एकजुटता व सहयोग से गुड़ीदोहर को सजाया-संवारा जाएगा। समारोह के दौरान झामुमो सांडी पंचायत अध्यक्ष कौलेश्वर राजवंश के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा। मौके पर जिलाध्यक्ष साहू ने कौलेश्वर राजवंश को मांडू प्रखंड सह सचिव घोषित किया। समारोह की अध्यक्षता रामप्रसाद बेदिया व संचालन जिला संगठन सचिव गुड्डू ¨सह ने किया। मौके पर जयकिशोर महतो, सुशील कुमार साहू, श्रवण ¨सह, तीर्थलाल बेदिया, प्रदीप कुशवाहा, बबलू शर्मा, सिकंदर, शामू, बलराम, सरोज, आनंद, प्रवीण, अशोक, दिनेश, ललन, देवानंद सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।