भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
दुलमी : भाजपा दुलमी प्रखंड कार्य समिति की एक बैठक शनिवार को आरके उच्च विद्यालय सभागार में हुई। बैठक
दुलमी : भाजपा दुलमी प्रखंड कार्य समिति की एक बैठक शनिवार को आरके उच्च विद्यालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव साव व संचालन प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दुलमी प्रभारी व पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्य नारायण ¨सह व विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू व दुलमी प्रभारी बिरसा हांसदा मौजूद थे। बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के रुप में गरीबों के लिए वर्ष घोषणा व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है । इसके लिए जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होंगे, संगठन मजबूत नहीं होगा। बैठक के क्रम में पंचायत स्तर पर प्रभारीयों की नियुक्ति की गई। मौके पर जनार्दन पाण्डेय, एहसान अली, गोपाल प्रसाद, रोहित केवट, मछेन्द्र कुमार, राजेन्द्र महतो, द्वारिका करमली आदि मौजूद थे।