प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरूक
बरकाकाना : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को ले वंदना महिला मंडल व सुरभि महिला मंडल ने हेहल गांव म
By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 08:13 PM (IST)
बरकाकाना : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को ले वंदना महिला मंडल व सुरभि महिला मंडल ने हेहल गांव में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में बैनर लिए हम सब ने ठाना है स्वच्छ हेहल बनाना, स्वच्छता से ही देश की हरियाली होगी, हेहल को स्वस्थ बनाना है आदि नारे लगाए।
महिलाओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि खुले में शौच करने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसलिए शौचालय का निर्माण कराएं और बीमारी से मुक्ति पाएं।
मौके पर पोलिना कच्छप नेहा , शारदा, संतोषी प्रदीप शर्मा, बेबी देवी, अंजलि देवी, सुनिता देवी, पंचों देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी लक्ष्मी देवी सरोज देवी, शकुंतला देवी, ममता देवी, राखी देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें