रघुवर भाजपा के आयातीत नेता
रामगढ़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने गुरुवार की शाम स्थानीय सुभाष चौक के समीप सूबे के मुख्यमं
रामगढ़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने गुरुवार की शाम स्थानीय सुभाष चौक के समीप सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इससे पूर्व पुतले के साथ शहर में कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान जमकर मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी के दर्द को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास नहीं समझ सकते। वे झारखंड में भाजपा द्वारा आयातित नेता हैं। सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आदिवासी सूचक शब्द का बार-बार प्रयोग कर आदिवासी को अपमानित कर रहे हैं। पुतला दहन में मुख्य रूप से भुवनेश्वर महतो, महेश ठाकुर, चित्रगुप्त महतो, नसीम अहमद कुरैशी, पवन करमाली, खुर्शीद आलम, लल्लू खान, धर्मेंद्र मिश्रा, भोलू भाई, राजू महतो, अखिलेश यादव, मुमताज अंसारी, कुंवर महतो, टोनी खान, वसीम साह, मुकेश तिवारी, ¨टकू खान, मो. सलीम आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।
----------------------
छात्र मोर्चा ने भी जलाया पुतला
रामगढ़ : झारखंड छात्र मोर्चा ने भी गुरुवार की देर शाम सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला जलाया। इस दौरान जमकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय महतो, दिनेश महतो, कुमार प्रेमदीप, अंकित सोनी, राजू मुंडा, पवन महतो, गोपाल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरेंद्र ¨सह, संजय कुमार, केशर लाल महतो, तुलेश्वर कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।