पानी आपूर्ति में मनमानी का आरोप
संसू, मांडू : प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकुमार राम ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को 20 सूत्री क्र
संसू, मांडू : प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकुमार राम ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान समिति सदस्यों ने कुजू दक्षिणी व चुंबा पंचायत में लोगों के बीच पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं करने का आरोप लगाया। कहा गया कि दोनों पंचायत के लोग पानी की किल्ल्त से परेशान हैं। परंतु संबंधित मुखिया द्वारा पानी वितरण करने में काफी अनियमितता बरती जा रही है। बैठक के क्रम में सदस्यों ने विभिन्न पंचायतो में खराब पड़े हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत करने की भी मांग की। इसके अलावा सदस्यों ने एक पीडीएस दुकान में तीन जगहों पर लाभुकों का नाम अंकित होने की बात कही। सदस्यों ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए मामले की जांच कर ऐसे लाभुकों का नाम राशन कार्ड से शीघ्र हटाने की मांग की। बैठक में सदस्यों ने कई आंगनबाडी केंद्रों को लगातार बंद रहने की शिकायत की। बताया गया कि कई केंद्र ऐसे हैं जिसमें बच्चों की उपस्थिति कम होती है। परंतु पोषाहार अधिक दर्शाया जाता है। सदस्यों ने मंझला व बड़का चुंबा पंचायत में निर्माणाधीन शौचालय की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की अविलंब जांच करने की बात कही। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, लालचंद महतो, राजेंद्र कुशवाहा, बिरसा हांसदा, दिनेष्वर साव, मुख्तार असलम, संजय कुमार ¨सहा, कंचन पाठक व प्रेम रविदास मौजूद थे।