बड़का चुंबा में डोभा निर्माण कार्य का शिलान्यास
गिद्दी (रामगढ़): बड़का चुंबा पंचायत के वार्ड नंबर दो के बहेराटाड़ कुम्हार टोला में गुरुवार को डोभा नि
By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 08:43 PM (IST)
गिद्दी (रामगढ़): बड़का चुंबा पंचायत के वार्ड नंबर दो के बहेराटाड़ कुम्हार टोला में गुरुवार को डोभा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास का कार्य मुखिया सुमित्रा देवी व पंसस गुंजन देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। मुखिया सुमित्रा देवी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बहेराटाड़ कुम्हार टोला के मनोज शर्मा की जमीन पर डोभा का निर्माण होना है। मौके पर उपमुखिया ललन शर्मा, वार्ड सदस्य तापेश्वर ठाकुर, संतोष मोदी, लक्ष्मण प्रजापति, गंगाधर ठाकुर, मनोज ठाकुर, योगेंद्र रजक, सुरेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें