ं नवयुवक संघ व महिला समिति का गठन
रामगढ़ : पंजाबी ¨हदू बिरादरी की 29वीं वार्षिक आमसभा गुरुवार की देर शाम स्थानीय माता वैष्णो देवी मंदि
रामगढ़ : पंजाबी ¨हदू बिरादरी की 29वीं वार्षिक आमसभा गुरुवार की देर शाम स्थानीय माता वैष्णो देवी मंदिर स्थित बिरादरी के हॉल में हुई। बैठक में पंजाबी ¨हदू नवयुवक संघ व पंजाबी ¨हदू महिला समिति का चुनाव किया गया। नवयुवक संघ में अध्यक्ष जितेंद्र कैथ, उपाध्यक्ष उत्तम आहूजा, सचिव मनीष मारवाह, सह सचिव ब्रिजेश मारवाह, कोषाध्यक्ष नितिन कपूर, सह कोषाध्यक्ष दीपक चावला को बनाया गया। इसी पंजाबी ¨हदू महिला समिति की अध्यक्ष प्रेम कपूर, उपाध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव अंजू चडढा, सह सचिव वीणा चोपड़ा, कोषाध्यक्ष शशि मारवाह, सह कोषाध्यक्ष रूबी भसीन को चुना गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ अरोड़ा ने कहा संगठन में सभी सदस्यों की कार्यशैली एक समान नहीं हो सकती, पर आवश्यकता आपसी तालमेल बनाकर चलने की है। इससे पूर्व महासचिव महेश मारवाह ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने एक वर्ष के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी एवं भावी विकास योजनाओं की रूप रेखा से सदस्यों को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष सुशील कुमार खोसला ने पिछले वर्ष के दौरान हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर पंजाबी ¨हदू बिरादरी के अध्यक्ष एस सी वासुदेवा, महासचिव महेश मारवाह, कोषाध्यक्ष सुशील खोसला सहित बिरादरी के अन्य सदस्य मौजूद थे।