देश में नमो की लहर है : यशवंत सिन्हा
By Edited By: Published: Fri, 07 Feb 2014 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2014 11:00 PM (IST)
भुरकुंडा (रामगढ़) : भाजपा सांसद यशवंत सिन्हा दिल्ली से हजारीबाग लौटने के क्रम में भुरकुंडा पहुंचे। पेट्रोल पंप के समीप भाजपा झुग्गी झोपड़ी के जिला संयोजक जगतार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री सिन्हा का जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनेगा। स्वागत करने वालों में हरिनारायण साहनी, लालमुनी ठाकुर, संतन सिंह, वीरेंद्र, अनुज, पप्पू, शिवशंकर, अनिल, तुलसी साव, धर्मनाथ राम, प्राचार्य रामानुज सिंह, वीरेंद्र सिंह, जुगल नायक, हरजीत सिंह, शंभू दास, प्रकाश नायक, संतोष, नसीम, रघुनंदन प्रसाद आदि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें