Move to Jagran APP

चुनौतियों को शिकस्त देने को तैयार हैं कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Mon, 25 Mar 2013 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2013 10:20 PM (IST)
चुनौतियों को शिकस्त देने को तैयार हैं कार्यकर्ता

कुजू : कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देख महसूस हो रहा है कि वे आने वाली चुनौतियों को शिकस्त देने के लिए तैयार हैं। मांडू विधानसभा क्षेत्र के लोगों का समर्थन व्यर्थ नहीं जाएगा। इस बार पार्टी मांडू से प्रत्याशी देकर विजय पताका फहराएगी। यह बातें हजारीबाग सांसद यशवंत सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि कही। वे सोमवार को सांडी स्थित प्रेम होटल के सभागार में मांडू बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह होली मिलन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

श्री सिन्हा ने लोकसभा चुनाव से पहले ही विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति शासन चुनी हुई सरकार का विकल्प नहीं है। इसके मद्देनजर कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने की आवश्यकता है।

केंद्र सरकार की चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ईमानदार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टतम सरकार है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा राष्ट्रगीत गायन कर किया गया। साथ ही मांडू प्रखंड समिति द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहना व शॉल ओढ़ाकर किया गया। होली के मौके पर लगभग 100 बूथ अध्यक्षों को बतौर उपहार स्वरूप वस्त्र दिया गया।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर कुजू दक्षिणी पंचायत की सौ महिलाओं व सांडी पंचायत से सौ युवकों के पार्टी से जुड़ने पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वागत किया गया। बाद में श्री सिन्हा ने बूथ अध्यक्षों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए समाधान के प्रति आश्वस्त किया।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति व संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया। समारोह को बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार सिन्हा, प्रकाश मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, जगेश्वर प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर चौधरी, प्रवीण मेहता, खिरोधर साहू, प्रदीप सिन्हा, खुशीलाल महतो, मनोहर गुप्ता, शंभू सिंह, अंशु गुप्ता, दर्शन शर्मा, मनोज गिरि, तोकेश सिंह, श्रवण सिंह, आशुतोष सिंह, रामकिशोर पाठक, जनक प्रसाद, सुधान सिंह, अजय सिंह, सुखदेव सोनी, गणेश सोनी, शंभुलाल ठाकुर, उर्मिला देवी, कंचन पाठक, धनेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.