दसवें दिन भी धरना जारी
By Edited By: Published: Wed, 27 Apr 2011 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2011 01:13 PM (IST)
चाईबासा : झारखंड वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ का दसवें दिन भी धरना जारी रहा। वन प्रशासन मूकदर्शक एवं तमाशबीन बना हुआ है। इन लोगों को कर्मचारियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। कर्मचारी संघ के सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार से मांग करती है कि ऐसे कर्मचारी विरोधी वन संरक्षक दक्षिणी अंचल को जितना जल्द हो सके जिला से बाहर स्थानांतरण किया जाय। साथ ही संघ सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग से भी मांग करती है कि उप सचिव के पत्र को अविलंब निरस्त कराया जाय। जब तक पत्र निरस्त नहीं होता है तब तक कर्मचारी आंदोलन पर डटे रहेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें