Move to Jagran APP

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति सहन नहीं : संघ

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य भूमि सुधार व राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:03 PM (IST)
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति सहन नहीं : संघ
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति सहन नहीं : संघ

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य भूमि सुधार व राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताल लंबा खींचता देख कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

इसको लेकर स्थानीय कचहरी परिसर में धरना दिया गया। धरना में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की दमनात्मक नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों को ग्रेड पे नहीं दिया जाना नाइंसाफी है। मांग पूरा कराकर ही दम लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीति व कर्मचारी विरोधी नीति के कारण ही हड़ताल करना पड़ा है।

धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी व संचालन महासचिव ललित बैठा ने किया। इन दोनों ने कहा कि सरकार नकारात्मक सोच बदले। कर्मचारी हित में कार्य करे। बाद में रैली निकाली। इसमें सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की गई।

धरना व विरोध मार्च में बीरेंद्र ¨सह, दिवाकर दुबे, जयशंकर पाठक, धर्मराज मिश्रा,सतीष कुमार, राज कुमार चौरसिया, जेम्स केरकेट्टा,रणविजय ठाकुर,राजनाथ मिस्त्री, रमेश प्रसाद,गोपाल ¨सह,श्रीकांत दास, संतोष कुमार शुक्ला,सत्येंद्र कुमार पांडेय, महावीर प्रसाद, मुंशी राम, विमल ¨सह,शशि कुमार, बिहारी पांडेय,अनिल ¨सह,सुशील, सुदर्शन ¨सह, कृष्णा राम, निरंजन कुमार, उदय राम, विकास पांडेय समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.