भक्ति जागरण में झूमे लोग
पांकी: पांकी के बसडीहा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रविदास पूजा समिति बंसडीहा ने क
पांकी: पांकी के बसडीहा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रविदास पूजा समिति बंसडीहा ने किया। जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने नृत्य,गीत, संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो नेता डॉ. शशिभूषण मेहता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का विचार अमर है। इसे समाज में अपनाने की जरूरत है। इससे समाज एक सूत्र में बंधेगा। खासकर आज की युवा पीढ़ी इसे आत्मसात करे।
कार्यक्रम में डंडार के सरपंच पति बालगो¨वद राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक विनय राम,मनोज राम, प्रेम रवि,संजय कुमार, भरत कुमार,संजय राम, योगेंद्र चौहान,मुस्तफा, राहुल कुमार,गौतम गुप्ता, राजदेव मेहता,नईमउद्दीन अंसारी, संतु ¨सह,प्रसिद्धि ¨सह, ईश्वरी ¨सह, ब्रह्मदेव ¨सह, नवल मेहता, सुनील गुप्ता के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे