मांगें पूरी कराकर ही लेंगे दम : संघ
मेदिनीनगर : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, राज्य राजस्व सेवा संघ व राज्य अमीन सर्वेयर संघ के संयुक्त आह्वान पर चल रही हड़ताल के सातवें दिन शुक्रवार को राजस्वकर्मियों ने कचहरी में धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने की। संचालन प्रमंडलीय मंत्री राजकुमार प्रसाद चौरसिया ने किया। धरना को संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, राजदीप सिंह, मुंशी राम, विजय सिंह, प्रगास राम, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह,रामयतन प्रसदा, रामचंद्र राम, अमीन उदय महतो, जयशंकर पाठक, महावीर राम, रामनरेश पांडेय, रमेश प्रसाद, जिला मंत्री अर्जुन राम, रीना सिंह, सुदर्शन राम, दिवाकर दूबे, विमल सिंह, धर्मराज मिश्र, वीरेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राज्य सरकार के कर्मचारी व जनविरोधी नीति की जमकर आलोचना की। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर