वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत
हुसैनाबाद : अज्ञात वाहन के धक्के से रामदेव राम 75 वर्ष नामक बुजुर्ग की मौत हो गई। हैदरनगर अस्पताल मे
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:20 PM (IST)
हुसैनाबाद : अज्ञात वाहन के धक्के से रामदेव राम 75 वर्ष नामक बुजुर्ग की मौत हो गई। हैदरनगर अस्पताल में चिकित्सक के नहीं रहने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना हैदरनगर मोहम्मदगंज पथ के भाई बिगहा गांव की है। मौके पर पुहंची हैदरनगर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। बुजुर्ग रामदेव अपने भाई बिगहा स्थित घर से हैदरनगर बाजार जा रहे थे। घर के नजदीक ही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौत हैदरनगर अस्पताल में हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें