संपादक मंडली ने की स्मारिका के प्रकाशन पर चर्चा
मेदिनीनगर : पलामू पत्रकार परिषद पुस्तक का स्मारिका का प्रकाशन करेगा। इसका लोकार्पण अगले वर्ष 12 फरवर
मेदिनीनगर : पलामू पत्रकार परिषद पुस्तक का स्मारिका का प्रकाशन करेगा। इसका लोकार्पण अगले वर्ष 12 फरवरी को प्रथम अधिवेशन के अवसर पर होगा। उक्त आशय का निर्णय मंगलवार को स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय परिसर स्थित ¨हदी विभाग में आयोजित पीपीपी के संपादक मंडली की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता परिषद के संरक्षक डा कुमार वीरेंद्र ने दी। बैठक में स्मारिका के नाम पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी के सुझाव के बाद अंत में उसका नाम प्रारंभ रखा गया। पुस्तक के प्रधान संपादक डा कुमार वीरेन्द्र होंगे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पलामू और पत्रकारिता से जुड़ी सामग्री को संकलित संयोजित कर प्रारम्भ को स्मरणीय और स्थायी महत्व का बनाया जाएगा। इसका स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप रखने के लिए इसे आइएसबीएनयुक्त बनाने का भी निर्णय लिया गया। पलामू के इतिहास, साहित्य और संस्कृति से जुड़े पुराने फोटोग्राफ को भी इसमें जगह दी जाएगी। पलामू की पत्रकारिता कहा से चली थी और टिल डेट कहा तक पहुंची है, इसका लेखा-जोखा भी इसमें प्रस्तुत किया जाएगा। पलामू को किन हस्तियों ने किस रूप में देखा, यह भी प्रारंभ में प्रमुखता से दर्ज होगा। बताया गया कि इसमें वह सब कुछ होगा जो पलामू की पत्रकारिता की निगाह में जरुरी होगा। बैठक में पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, महासचिव सत्येंद्र मिश्र के साथ संपादक मंडल के सदस्य सतीश सुमन, अविनाश कुमार ¨सह, श्याम किशोर पाठक, नागेंद्र शर्मा व सैकत चटोपाध्याय आदि उपस्थित थे। संपादक मंडल की अगली बैठक 15 दिन बाद होगी। जिसमें कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी।