अपराधी धराया, कई कांडों का होगा खुलासा
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के एक विशेष दल ने मंगलवार को नौडीहा बाजार थाना के रूदवा से एक शातिर अपराधी क
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 06:21 PM (IST)
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस के एक विशेष दल ने मंगलवार को नौडीहा बाजार थाना के रूदवा से एक शातिर अपराधी कृष्णा ¨सह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा एक समारोह में शामिल होने अपने ससुराल आया हुआ है। इसी के आधार पर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान में छतरपुर, नौडीहा बाजार पुलिस सहित इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान शामिल थे।
जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ा कृष्णा कई लूट व डकैती कांडों में नामजद है। पुलिस इसके छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक लूट कांड में संलिप्ता की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें