विद्यालय में लचर व्यवस्था पर भड़के संयुक्त सचिव
मेदिनीनगर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त निदेशक सह संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौधरी न
मेदिनीनगर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त निदेशक सह संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौधरी ने पलामू के आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शुक्रवार को विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन का जायजा लिया। उन्होंने मीनू के अनुसार भोजन बनने व उसकी गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय नीमिया की व्यवस्था लचर देख संयुक्त सचिव भड़क उठे। कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भोजन में लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। शहर स्थित मध्य विद्यालय हमीदगंज में बच्चों की कम उपस्थिति देख संयुक्त सचिव ने शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को मीनू के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर है तो कई विद्यालयों की लचर व्यवस्था से बच्चे परेशान हैं। संयुक्त सचिव चैनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नीमिया, मध्य विद्यालय शाहपुर, व लादी ,मेदिनीनगर शहर स्थित हरिजन मध्य विद्यालय हमीदगंज, सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बारालोटा समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।
80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
बच्चे ड्रेस कोड में स्कूल आएं। बच्चों की 80 प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराएं। किसी भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन से जुड़े सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी। शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त सचिव के निरीक्षण के दौरान पलामू के डीएसई अर¨वद कुमार, चैनपुर के बीईईओ जवाहिर प्रसाद, सदर के बीईईओ प्रेम प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।