नाबालिग से दुष्कर्म, 4 पर प्राथमिकी
नौडीहा : नौडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 06:52 PM (IST)
नौडीहा : नौडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 17 वर्षीया पीडि़ता ने बताया कि उसका अपहरण शादी करने को लेकर किया गया था। शादी से इनकार करने के बाद चार लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नौडीहा थाना पुलिस ने पीड़िता को मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजवाया व आरोपी चारों युवक पंकज कुमार पासवान, निरंजन कुमार पासवान, प्रमोद कुमार पासवान व छोटू पासवान पर प्राथमिकी दर्ज की है। नौडीहा थाना प्रभारी दयानंद साह ने बताया कि चारों युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापामारी जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें