बालू का हुआ उठाव तो रद होगी बंदोबस्ती
मेदिनीनगर : जिले के किसी भी घाट से अगर बालू का उठाव होती है तो संबंधित पट्टाधारियों की बंदोबस्ती
मेदिनीनगर : जिले के किसी भी घाट से अगर बालू का उठाव होती है तो संबंधित पट्टाधारियों की बंदोबस्ती
रद करने की अनुशंसा की जाएगी। इस संबंध में एनजीटी के निर्देशों का अक्षरस पालन किया जाना चाहिए। यह निर्देश जिला स्तर पर गठित खनन विभाग के टीम ने दिया है। जानकारी के अनुसार रोक के बाद भी कई जगहों से बालू उठाव की खबर मिल रही थी। इसे लेकर जिले के उपायुक्त के आदेश पर एक टीम गठित किया गया था। इसमें उपनिदेशक विजय कुमार ओझा, जिला खनन पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी परमानंद डांग सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल थे। टीम ने चैनपुर अंचल के शाहपुर दक्षिणी, शाहपुर उत्तरी व कल्याणपुर बालू घाट का निरीक्षण कर गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग कराई। बाद में टीम के सदस्य खुरा गांव स्थित तीन ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। इस क्रम में संचालक को शीघ्र पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उप निदेशक ने बताया कि एनजीटी क आदेश से मौनसून के मौसम में घाटों से आगामी 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक लगा दी गई है। इसे पालन करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जागरूक किया जा रहा है। मालूम हो कि जिले में बंदोबस्ती के लिए कुल 63 घाटों को चिन्हित किया गया था। इसमें आधे से भी कम को नीलामी के बाद बंदोबस्त किया गया है। बचे घाटों के नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है।