जन-जन तक पहुंचाना है सरकार की उपलब्धि
हुसैनाबाद : भारतीय जनता पार्टी के हैदरनगर मंडल कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें हर-हर मोदी, घर-घ
हुसैनाबाद : भारतीय जनता पार्टी के हैदरनगर मंडल कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें हर-हर मोदी, घर-घर मोदी व बूथ कमेटी विस्तार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेशचंद्र शव ने की। बैठक में बिलासपुर, चौकड़ी कुकही, सड़ेया, इमामनगर, बरेवा आदि गांव के लोग शामिल हुए। बैठक के बाद मंडल अध्यक्ष ¨सह के नेतृत्व में गांव भ्रमण के दौरान मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के साथ विकास की जानकारी दी गई। बैठक में रधुवर सरकार के कार्यकाल की धरातल पर उतारी गई उपलब्धि जन-जन को बताना है। शिव ने कहा कि महिलाओं के लिये उजाला योजना वरदान साबित हो रहा है। मौके पर युवा मोर्चा के रुप में अरुण कुमार मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमीम खां, अनुसूचित जाति मोर्चा के ज्योति पासवान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुरुद्ध पाल आदि को जिम्मूवारी दी गई।